Skip to main content

Katra Landslide: कटड़ा हादसे में उजड़ गए परिवार, सभी 34 मृतकों की पहचान, अपनों के शव देख बिलख पड़े परिजन

Katra Landslide: कटड़ा हादसे में उजड़ गए परिवार, सभी 34 मृतकों की पहचान, अपनों के शव देख बिलख पड़े परिजन

Katra Landslide: कटड़ा हादसे में उजड़ गए परिवार, सभी 34 मृतकों की पहचान, अपनों के शव देख बिलख पड़े परिजन

कटड़ा त्रासदी में सभी 34 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जिनमें कई परिवारों के कई सदस्य शामिल थे, शव देख परिजन रो पड़े। श्राइन बोर्ड ने शवों को ले जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा और मृतकों का सामान परिजनों को सौंपने की व्यवस्था की है।
कटड़ा त्रासदी के सभी 34 मृतकों की पहचान हो गई है। शुक्रवार को 19 शवों की पहचान की गई। वीरवार को 15 शवों की पहचान हुई थी। अपनों के शव देखकर परिजन फफक उठे। शव लेने के लिए परिजन सुबह से ही जम्मू जीएमसी पहुंचने लगे थे। हर तरफ बेबसी के आंसू थे।


दिल पर पत्थर रख उन्होंने शव देख अपने प्रियजनों को पहचाना।शव लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, दिल्ली के बुराड़ी, गाजियाबाद, पंजाब के अमृतसर से परिजन पहुंचे थे। परिजनों की चीखों से पोस्टमार्टम हाउस का हर कोना कराह उठा। हर आंख नम थी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शवों को ले जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था की है।
पत्नी व बेटी के शव को रो पड़े मुज्जफरनगर के इंद्रपालमुज्जफरनगर के गांव रामपुरी निवासी इंद्रपाल पर दुखों का पहाड़ टूटा है। पत्नी रामवीरी व बेटी आकांक्षा के शव को देख वह कराह उठे। इंद्रपाल ने बताया कि क्या पता था कि जीवनसंगिनी व बेटी का साथ इस तरह छूटेगा। कैसे आगे की जिंदगी कटेगी। रुंधे गले से कहा कि जब मौसम खराब था तो प्रशासन को चाहिए था कि यात्रा रोक देता। उन्होंने बताया कि त्रासदी में भाई रविंद्र की पत्नी ममता, भतीजी अंजलि, भाई अजय घायल हुए हैं जबकि अज्य के बेटे दीपेश की भी मौत हो गई है। परिवार के छह शवों देखकर फफक उठे परिजन दिल्ली के बुराड़ी के एक परिवार ने छह लोगों को खोया है। अभिषेक ने बताया कि उनकी भतीजी दीपांशी, बहन पिंकी, भाई राजा व अजय की मौत हो गई है। रिश्तेदारों में तान्या व पुकार निवासी खेड़ा धर्मपुरा (गाजियाबाद) की भी जान गई है। अभिषेक की मां रामकुमारी शवों को देखकर दहाड़ मारकर रो पड़ीं। बेटे अभिषेक व मनोहर ने उनको संभाला।
श्राइन बोर्ड बरामद सामान भी कर रहा सुपुर्दश्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को शवों के पास से बरामद सामान भी सुपुर्द किया। बोर्ड के डिप्टी सीईओ पवन कुमार ने बताया कि बरामद सामान में नगदी व आभूषण शामिल हैं। शवों को ले जाने के लिए एंबुलेंस की निशुल्क व्यवस्था की है।

Popular posts from this blog

Digital

Digital Marketing Digial marketing Download Ditigal Marketing Graphic Design Graphic Design download

अर्जुन चौटाला ने दिया विवादित बयान, अपने चचेरे भाई दिग्विजय चौटाला को बताया हरियाणा की राखी सावंत

रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने अपने चचेरे भाई दिग्विजय चौटाला पर तंज कसते हुए उन्हें हरियाणा की राखी सावंत बताया। अर्जुन ने कहा कि वे दिग्विजय का फोन नहीं उठाएंगे चाहे वह कितनी भी बार करें। उन्होंने यह भी कहा कि दिग्विजय कुछ भी कह सकते हैं क्योंकि वे राखी सावंत हैं। सिरसा रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने ग्रामीण एरिया के दौरे के दौरान चचेरे भाई दिग्विजय चौटाला को हरियाणा की राखी सावंत कहकर तंज कसा है। अर्जुन ने कहा कि मैं दिग्विजय का फोन उठाऊं कोनी। चाहे वह 40 बार कर लें, कुछ भी हो जाए। वह जो कहे, कहता रहे, वह तो हरियाणा की राखी सांवत है, वह कुछ भी कह सकता है। बाकी किसी भी व्यक्ति को कोई काम है तो किसी के लिए कोई मनाही नहीं है। बता दें कि कुछ दिनों पहले जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने रानियां विधानसभा क्षेत्र के लोगों के काम ना होने का आरोप लगाया था और कहा कि विधायक अर्जुन चौटाला उनका फोन नहीं उठाते। उन्होंने अर्जुन को फोन उठाने की नसीहत दी थी। जिसके बाद अर्जुन चौटाला ने उसे जवाब दिया। अर्जुन चौटाला ने अपने दादा रणजीत चौटाला के पार्टी बनाने के सवा...