- Get link
- X
- Other Apps
गुजरात के हंसलपुर में हरित गतिशीलता पहल के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री का संबोधन गुजरात के हंसलपुर में हरित गतिशीलता पहल के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री का संबोधन गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेंद्र भाई पटेल, भारत में जापान के राजदूत श्रीमान केइची ओनो सान, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के प्रेसिडेंट तोशीहिरो सुज़ुकी सान, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एमडी हिसाशी ताकेउची सान, चेयरमैन आर. सी. भार्गव, हंसलपुर प्लांट के सभी कर्मचारी, अन्य महानुभाव, देवियों और सज्जनों! गणेशोत्सव के इस उल्लास में आज भारत की ‘मेक इन इंडिया’ इस यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। ये Make in India, Make for the World हमारे इस लक्ष्य की तरफ एक बड़ी छलांग है। आज से भारत में बने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 100 देशों को एक्सपोर्ट किए जाएंगे। साथ ही, आज Hybrid Battery Electrode Manufacturing भी स्टार्ट हो रही है। आज का ये दिन भारत और जापान की फ्रेंडशिप को भी नया आयाम दे रहा है। मैं सभी देशवासियों को, जापान को, सुजुकी कंपनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। एक प्रकार से thirteen, te...