Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2025

Katra Landslide: कटड़ा हादसे में उजड़ गए परिवार, सभी 34 मृतकों की पहचान, अपनों के शव देख बिलख पड़े परिजन

Katra Landslide: कटड़ा हादसे में उजड़ गए परिवार, सभी 34 मृतकों की पहचान, अपनों के शव देख बिलख पड़े परिजन Katra Landslide: कटड़ा हादसे में उजड़ गए परिवार, सभी 34 मृतकों की पहचान, अपनों के शव देख बिलख पड़े परिजन कटड़ा त्रासदी में सभी 34 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जिनमें कई परिवारों के कई सदस्य शामिल थे, शव देख परिजन रो पड़े। श्राइन बोर्ड ने शवों को ले जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा और मृतकों का सामान परिजनों को सौंपने की व्यवस्था की है। कटड़ा त्रासदी के सभी 34 मृतकों की पहचान हो गई है। शुक्रवार को 19 शवों की पहचान की गई। वीरवार को 15 शवों की पहचान हुई थी। अपनों के शव देखकर परिजन फफक उठे। शव लेने के लिए परिजन सुबह से ही जम्मू जीएमसी पहुंचने लगे थे। हर तरफ बेबसी के आंसू थे। दिल पर पत्थर रख उन्होंने शव देख अपने प्रियजनों को पहचाना।शव लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, दिल्ली के बुराड़ी, गाजियाबाद, पंजाब के अमृतसर से परिजन पहुंचे थे। परिजनों की चीखों से पोस्टमार्टम हाउस का हर कोना कराह उठा। हर आंख नम थी। श्री माता वैष्णो देवी श्...

गुजरात के हंसलपुर में हरित गतिशीलता पहल के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री का संबोधन

गुजरात के हंसलपुर में हरित गतिशीलता पहल के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री का संबोधन गुजरात के हंसलपुर में हरित गतिशीलता पहल के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री का संबोधन गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेंद्र भाई पटेल, भारत में जापान के राजदूत श्रीमान केइची ओनो सान, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के प्रेसिडेंट तोशीहिरो सुज़ुकी सान, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एमडी हिसाशी ताकेउची सान, चेयरमैन आर. सी. भार्गव, हंसलपुर प्लांट के सभी कर्मचारी, अन्य महानुभाव, देवियों और सज्जनों! गणेशोत्सव के इस उल्लास में आज भारत की ‘मेक इन इंडिया’ इस यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। ये Make in India, Make for the World हमारे इस लक्ष्य की तरफ एक बड़ी छलांग है। आज से भारत में बने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 100 देशों को एक्सपोर्ट किए जाएंगे। साथ ही, आज Hybrid Battery Electrode Manufacturing भी स्टार्ट हो रही है। आज का ये दिन भारत और जापान की फ्रेंडशिप को भी नया आयाम दे रहा है। मैं सभी देशवासियों को, जापान को, सुजुकी कंपनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। एक प्रकार से thirteen, te...

अर्जुन चौटाला ने दिया विवादित बयान, अपने चचेरे भाई दिग्विजय चौटाला को बताया हरियाणा की राखी सावंत

रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने अपने चचेरे भाई दिग्विजय चौटाला पर तंज कसते हुए उन्हें हरियाणा की राखी सावंत बताया। अर्जुन ने कहा कि वे दिग्विजय का फोन नहीं उठाएंगे चाहे वह कितनी भी बार करें। उन्होंने यह भी कहा कि दिग्विजय कुछ भी कह सकते हैं क्योंकि वे राखी सावंत हैं। सिरसा रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने ग्रामीण एरिया के दौरे के दौरान चचेरे भाई दिग्विजय चौटाला को हरियाणा की राखी सावंत कहकर तंज कसा है। अर्जुन ने कहा कि मैं दिग्विजय का फोन उठाऊं कोनी। चाहे वह 40 बार कर लें, कुछ भी हो जाए। वह जो कहे, कहता रहे, वह तो हरियाणा की राखी सांवत है, वह कुछ भी कह सकता है। बाकी किसी भी व्यक्ति को कोई काम है तो किसी के लिए कोई मनाही नहीं है। बता दें कि कुछ दिनों पहले जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने रानियां विधानसभा क्षेत्र के लोगों के काम ना होने का आरोप लगाया था और कहा कि विधायक अर्जुन चौटाला उनका फोन नहीं उठाते। उन्होंने अर्जुन को फोन उठाने की नसीहत दी थी। जिसके बाद अर्जुन चौटाला ने उसे जवाब दिया। अर्जुन चौटाला ने अपने दादा रणजीत चौटाला के पार्टी बनाने के सवा...